Monday, March 27, 2023
Homeशिमलासाच-पास में हिमपात होने से पांगी का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा

साच-पास में हिमपात होने से पांगी का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, शिमला, (Due To Snowfall Nearby) : साच-पास में हिमपात होने से पांगी का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। यह बर्फबारी हिमाचल प्रदेश में सोमवार को जारी येलो अलर्ट के बीच जिला चंबा के साच पास में हुई। समुद्रतल से 14,500 फीट ऊंचाई पर स्थित साच पास में बर्फबारी होने से जनजातीय क्षेत्र पांगी का जिला मुख्यालय चंबा से संपर्क पूरी तरह से टूट गया है। रविवार देर रात मौसम के बदले तेवर एवं बर्फबारी ने लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ा दी हैं।

सुबह बूंदाबांदी होने से क्षेत्र में बढ़ गई है ठंड

चुराह विधानसभा क्षेत्र में सोमवार सुबह बूंदाबांदी होने से क्षेत्र में काफी
ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार 13 अकटूबर तक हिमाचल प्रदेश में मौसम खराब रहेगी। शिमला में आज बादल छाए हुए हैं। रविवार रात नयनादेवी, मनाली और सुंदरनगर में बारिश रिकॉर्ड हुई है। न्यूनतम तापमान में कमी आने से प्रदेश में सुबह और शाम को ठंड काफी बढ़ गई है।

ALSO READ : कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक प्रियंका गांधी के सोलन रैली के बाद होगी

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

RELATED ARTICLES

Most Popular