Monday, March 27, 2023
Homeशिमलाकांग्रेस के पूर्व पार्षद इंद्रजीत सिंह स्व. वीरभद्र सिंह की पट्टिका हटाने...

कांग्रेस के पूर्व पार्षद इंद्रजीत सिंह स्व. वीरभद्र सिंह की पट्टिका हटाने के विरोध में धरना पर बैठे

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, शिमला, (Former Congress Councilor Inderjit Singh) : कांग्रेस के पूर्व पार्षद इंद्रजीत सिंह स्व. वीरभद्र सिंह की पट्टिका हटाने के विरोध में अपना विरोध जताते हुए धरना पर बैठ गए है। इसके साथ ही उन्होंने यह मांग की कि जब तक स्व. वीरभद्र सिंह की पट्टिका लगाई नहीं जाती तब तक उनका धरना जारी रहेगा। गौरतलब है कि हिमाचल के शिमला में काटरोड से माल रोड के लिए लगाई गई नई लिफ्ट पर स्व. वीरभद्र सिंह की पट्टिका हटाने पर विवाद हो गया।

यहां लिफ्ट के पास टॉयलेट का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार चुनाव नजदीक देख इस तरह के काम कर रही है। जिसे किसी भी हाल में सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2016 में स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने नई लिफ्ट का उद्घाटन किया था और माल रोड पर उनकी पट्टिका लगाई गई थी, लेकिन आज उनकी पट्टिका को यहां से हटा कर नीचे रख दिया गया है। जो अनुचित है।

हिमाचल के मसीहा के रूप में जाने जाते है वीरभद्र सिंह

वीरभद्र सिंह हिमाचल के मसीहा के रूप में जाने जाते है आगे भी जाने जाते रहेंगे। स्व. सिंह पार्टी लाइन से उपर उठकर प्रदेश भर में अभूतपूर्व विकास किया है, जिसे उन्हें भुलाया नहीं जा सकता। आज उनके नाम की पट्टिकाओं को हटाया जा रहा है। प्रदेश सरकार चुनाव नजदीक आते ही अपनी पट्टिका लगाने में लगी है। इतना ही नहीं कई कार्य ऐसे हैं जोकि पूर्व की वीरभद्र सरकार ने की है। उनके द्वारा किये कार्यों पर दोबारा से पट्टिका लगाने का काम किया जा रहा है। जिसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा।

ALSO READ : राहुल गांधी के हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार करने पर संशय बरकरार

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

RELATED ARTICLES

Most Popular