Monday, March 27, 2023
Homeशिमलामौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट...

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट किया जारी, 15 नवंबर तक पोस्ट मानसून की संभावना

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, शिमला, (Heavy Rain Alert In Himachal For Two Days) । मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 15 नवंबर तक पोस्ट मानसून की संभावना जतायी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के कई भागों में 5 से 9 अक्टूबर तक बारिश की संभावना है। 6 व 7 अक्टूबर के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है। भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए लोगों को प्रशासन की ओर से समय-समय पर जारी एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी गई है। ताकि लोगों को विशेष परेशानियों का सामना न करना पड़े। हालांकि आज राजधानी शिमला व आसपास के भागों में धूप खिलने के साथ हल्के बादल भी छाए हुए हैं।

16 नवंबर से शुरू होगा हिमाचल में विंटर सीजन

हिमाचल प्रदेश में 16 नवंबर से विंटर सीजन शुरू होगा। इस बार मानसून सीजन के दौरान प्रदेश में सामान्य से दो फीसदी कम बादल बरसे हैं। इस बार 716.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जबकि 734.4 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना जाता है। प्रदेश से मानसून विदा होने की सामान्य तारीख 25 सितंबर है, लेकिन इस बार यह आठ दिन बाद 3 अक्टूबर को विदा हुआ।

वर्ष 2021 में 8 अक्टूबर को मानसून विदा हुआ था। जो सामान्य से 12 फीसदी कम बारिश थी। इस बार मानसून सीजन में सबसे ज्यादा बारिश शिमला जिले में 898.6 मिलीमीटर दर्ज की गई। जबकि सबसे कम लाहौल-स्पीति जिले में (168.3 मिमी) हुई।

इस बार न्यूनतम तापमान इस प्रकार रहा

शिमला में न्यूनतम तापमान 16.0, सुंदरनगर 16.1, भुंतर 14.6, कल्पा 7.6, धर्मशाला 17.2, ऊना 20.8, नाहन 21.7, केलांग 6.2, पालमपुर 15.0, सोलन 15.4, मनाली 11.6, कांगड़ा 18.1, मंडी 17.3, बिलासपुर 19.0, हमीरपुर 17.5, चंबा 14.8, डलहौजी 16.5, कुफरी 14.8, रिकांगपिओ 11.8 और पांवटा साहिब में 23.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

ALSO READ : विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा, कांग्रेस, आप चुनाव प्रचार में जुटी, बेरोजगार वोटरों पर हैं इनकी नजर

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular