Saturday, April 1, 2023
HomeशिमलाHimachal Weather: हिमाचल में आने वाले दो दिनों में बारिश-बर्फबारी के आसार

Himachal Weather: हिमाचल में आने वाले दो दिनों में बारिश-बर्फबारी के आसार

- Advertisement -

 

इंडिया न्यूज, Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में इन दिनों मौसम साफ है। राजधानी शिमला समेत राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम में सुधार देखा गया है। वहीं प्रदेश में 8 फरवरी से मौसम एक बार फिर बिगड़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 8 से 10 फरवरी तक प्रदेश के कई भागों में बारिश-बर्फबारी के की संभावना जताई गई हैं। निचले व मैदानी भागों के लिए 8 व 9 फरवरी को धूल भारी आंधी चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है।

बीते दिनों बर्फबारी होने से राज्य में 138 सड़कों पर आवागमन बंद हो गया है। प्रदेश में 46 बिजली ट्रांसफार्मर व सात पेयजल योजनाएं भी बाधित हैं। लाहौल-स्पीति में सबसे अधिक 121 सड़कें और चंबा में नौ सड़कें पर आवागमन बाधित हैं। उपमंडल पांगी में 36 बिजली टांसफार्मर बंद पड़े हैं, जिससे लोग बिजली संकट जैसी समस्या का सामना कर रहे हैं।

वाहनों के लिए खोला गया अटल टनल

राज्य में बर्फबारी होने से अटल टनल को बंद कर दिया गया था। अटल टनल रोहतांग को मंगलवार को फोर बाई वाई वाहनों के लिए मनाली से जिस्पा तक के लिए खोल दिया गया। वहीं पांगी से किलाड़ को जोड़ने वाला मार्ग भी उदयपुर से तिंदी तक खुल गया है। मौसम साफ होने के बाद बीआरओ, एनएच और लोक निर्माण विभाग ने बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है। बर्फबारी से कुल्लू और लाहौल में 100 से अधिक सड़कें बंद चल रही हैं। जिससे लोगों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

तापमान में हुआ बदलाव

राज्य के कई हिस्सों में तापमान में बदलाव देखा गया। राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 6.0 जबकि अधिकतम तापमान 14.7 दर्ज किया गया। धर्मशाला में न्यूनतम तापमान 7.2 और अधिकतम तापमान 22.0 दर्ज किया गया। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

इसे भी पढ़े- Himachal News: विधायक निधि खाली, मुख्यमंत्री कार्यालय ने रोका पैसा

Ashish Mishra
Ashish Mishra
Journalist, India News.
RELATED ARTICLES

Most Popular