Saturday, March 25, 2023
Homeशिमलासड़क दुर्घटना में वृद्ध महिला की मौत

सड़क दुर्घटना में वृद्ध महिला की मौत

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, शिमला, (In Road Accident) : सड़क दुर्घटना में एक वृद्धा की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार भंजाल में बाइक की धक्के से एक 75 वर्षीय पैदल राहगीर वृद्धा की मौत हो गई। उक्त वृद्धा मंदिर के लिए जा रही थी कि तभी वह हादसे का शिकार हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

वृद्धा अपने बेटे के पास भंजाल आई हुई थी

मिली जानकारी के अनुसार स्वर्णा देवी सिक्कर के परोह की निवासी थी। वह अपने बेटे के पास भंजाल आई हुई थी। वह शुक्रवार सुबह मंदिर के लिए जा रही थी कि सड़क पार करते समय एक बाइक की चपेट में आ गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया। परंतु उसे बचाया नहीं जा सका। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने बताया कि मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर उनके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में युवा ट्रैकर की नाले में बहने से हुई मौत

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

RELATED ARTICLES

Most Popular