Tuesday, May 30, 2023
HomeशिमलाMC shimla election: अनुराग ठाकुर ने किया रोड शो, काग्रेस पर कसा...

MC shimla election: अनुराग ठाकुर ने किया रोड शो, काग्रेस पर कसा तंज, कहा- 5 महीने में ही हाँफ गई कांग्रेस सरकार

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), शिमला: (MC shimla election) केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह आज शिमला में नगर निगम चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के लिए रोड शो किया। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस की सुक्खू सरकार पर भी निशाना साधा। अनुराग ठाकुर ने कहा, “सरकार में आने से पहले कांग्रेसी बोलते थे हम कर्ज़ा नहीं लेंगे बल्कि कर्ज़ा चुकाएंगे। रोज़ का 40 करोड़ कर्ज़ा यानी लगभग 6 हज़ार करोड़ का कर्ज़ा ये सरकार पिछले 5 महीनों में ले चुकी है। कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश को कर्ज़े में डुबाने का काम कर रही है। इनके विधायक कहीं जन्मदिन मना रहे हैं और मंत्री विदेशों में घूम रहे हैं। कोई जनता से मिलने को तैयार नहीं है।

  • अनुराग ठाकुर ने शिमला में किया रोड शो
  • सुक्खू सरकार पर भी साधा निशाना
  • सरकार रोज ले रही 40 करोड़ का कर्ज

उन्होंने कहा कि इस सरकार के बनते हीं लूट की खुली छूट मिल गयी है। जनता आज ठगा हुआ महसूस कर रही है और इन चुनावों में कांग्रेस पर वोट का चोट कर उनके झूठे वादों के लिए सबक़ सिखाने जा रही है।

पीएम ने शिमला और धर्मशाला के स्मार्ट के लिए दिए 6500 करोड़ रुपएअनुराग

अनुराग ठाकुर ने कहा, ” शिमला नगर निगम चुनाव में भाजपा के सभी उम्मीदवार पूरे जोश के साथ मज़बूती से चुनाव लड़ रहे हैं। शिमला की जनता ने इन निगम चुनावों में फिर से बीजेपी को जिताने का मन बना लिया है। हम अपने विकास कार्यों व कांग्रेस की नाकामियों को लेकर जनता के बीच में जा रहे हैं। शिमला में आज ये जो भी डेवलपमेंट दिख रहा है यह बीजेपी की देन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कोई 5 -10 करोड़ नहीं बल्कि 6500 करोड़ शिमला और धर्मशाला के स्मार्ट सिटी के लिए दिया है।

कांग्रेस से जनता 10 गारंटियों का माँग रही हिसाबअनुराग

अनुराग ठाकुर ने कहा “हमनें शिमला सहित पूरे हिमाचल प्रदेश में बिजली की समस्या का निवारण किया। नयी तारों का बिछना हो या ट्रांसफार्मर्स हो सब लगवाने का काम किया है।हमने स्वास्थय की सुविधा दी और कांग्रेस ने 5 महीने में हीं उसे बंद करने का काम किया है। अगर आप दे नहीं सकते तो कम से कम छीनने का काम ना करें. सत्ता में भाव होना चाहिए. विकास आपके सोच में होना चाहिए. सिर्फ पांच महीने में ही कांग्रेस की सारी गारंटियां फेल हैं। शिमला कारपोरेशन के चुनाव में इनकी गारंटियाँ काम नहीं आयीं। झूठे वादे कर सत्ता में आई कांग्रेस से जनता इनकी 10 गारंटियों का हिसाब माँग रही है।

इन वार्ड में किया अनुराग ठाकुर ने रोड शो

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकु ने शिमला के शिमला नगर निगम चुनाव के लिए वार्ड संख्या-6 टूटू, वार्ड संख्या-7 मज्याठ, वार्ड संख्या- 5 समरहिल में जनसभा व वार्ड संख्या- 33 खलिनी, वार्ड संख्या 13 कृष्णा नगर, सीटीओ लोअर बाज़ार में चुनाव प्रचार कर प्रेस वार्ता को सम्बोधित किया।

ये भी पढ़ें- MC shimla election: नगर निगम शिमला चुनाव प्रचार में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की एंट्री, इन जगह पर करेंगे रोड शो

RELATED ARTICLES

Most Popular