Saturday, March 25, 2023
Homeशिमलानालागढ़ की 60 वर्षीय महिला मकान के इन्साफ के लिए मोदी से...

नालागढ़ की 60 वर्षीय महिला मकान के इन्साफ के लिए मोदी से मिलने रिज मैदान पहुंची, सुरक्षा कर्मी ने डीसी से बात करने को कहा

- Advertisement -

इंडिया न्यूज़, Shimla News : नालागढ़ की 60 वर्षीय महिला मकान के इन्साफ के लिए मोदी से मिलने रिज मैदान पहुंची। महिला ने कहा की उसको बार-बार मकान खाली करने की लिए बोला जा रहा है। लेकिन उसने कहा की वह अपनी आँखों के सामने घर नीलाम होते नहीं देख सकती।

नालागढ़ की व्हील चेयर पर बैठी महिला मकान के इंसाफ के लिए मोदी से मिलने रिज मैदान पहुंच गयी। महिला का नाम रुक्मणि बताया जा रहा है, जिनकी उम्र 60 वर्ष है। महिला नालागढ़ की तहसील के मंझौली जिले की रहने वाली हैं।

Modi at Ridge Maidan Shimla

मकान को लेकर महिला चिंतित

महिला ने आरोप लगाया कि तहसीलदार ने बिना नक्शा पास किए उनके मकान को किसी और व्यक्ति को दे दिया है, जिसमें वह काफी समय से रह रही है। महिला का कहना है कि तहसीलदार कह रहा है की उसका मकान किसी और की जमीन पर बना हुआ है। अब तहसील दार का कहना है की मकान को जल्दी खली कर दिया जाए।

न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर

रुकमणी देवी अब दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। उसको बार-बार मकान खाली करने की लिए कहा जा रहा है। इसलिए उसको बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी सिलसिले में वो पीएम से मिलने रिज मैदान में पहुंची थी। लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें कहा की वो डीसी ऑफिस में जा कर बात कर लें।

मरने के इलावा नहीं कोई रास्ता-जितेंद्र कौर

इसी परिवार की सदस्य जितेंद्र कौर को डीसी ऑफिस जाने के लिए कहा गया। जितेंद्र कौर ने कहा की उनके साथ बहुत अन्याय हो रहा है। इससे अच्छा तो उन्हें मौत ही दे दो या फिर उनके साथ इन्साफ किया जाए। उन्होंने कहा की अब उनके पास मरने के इलावा और कोई रास्ता नहीं है।

इसे भी पढ़ें : पालमपुर के अक्ष ने केरल में जीता संगीत पुरस्कार

इसे भी पढ़ें : दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के गोपालपोरा इलाके में महिला शिक्षक की आतंकी हमले में मौत

Connect With Us : Twitter | Facebook

Sachin
Sachin
Learner , Hardworking , Aquarius hu toh samajh lo kya kya hounga .....
RELATED ARTICLES

Most Popular