Saturday, March 25, 2023
Homeशिमलाकांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में भाग लेने के लिए शिमला से दिल्ली...

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में भाग लेने के लिए शिमला से दिल्ली पहुंची सोनिया गांधी व प्रियंका

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, शिमला, (Participate In Election Of Congress President) : कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव में भाग लेने के लिए शिमला से दिल्ली सोनिया गांधी व प्रियंका पहुंच गई है। सोनिया गांधी 10 अक्टूबर को शिमला पहुंची थी, जबकि उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा 4 अक्टूबर को शिमला के छरावड़ा स्थित अपने घर पर छुट्टियां मनाने के लिए पहुंची थी। दो दिन पूर्व सोलन के ठोडो मैदान में आयोजित कांग्रेस पार्टी की परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली में भाग लेने के लिए प्रियंका वाड्रा शिमला से ही सोलन गई थीं। रैली समाप्त होने के उपरांत वह वापस छराबड़ा लौट आई थी।

आज होने वाले हैं चुनाव

सोमवार को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होने वाले हैं। सोनिया गांधी व प्रियंका वाड्रा दोनों अपने अपने वोट दिल्ली में डालेंगे। इसलिए दोनों रविवार को ही वापस दिल्ली लौट गई। गतदिन आयोजित कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में सोनिया गांधी शिमला से ही वर्चुअल जुड़ी थी।

गांधी परिवार अक्सर छुट्टियां मनाने पहुंचता है शिमला

गांधी परिवारर अक्सर छुट्टियां मनाने शिमला पहुंचता है। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का काफिला सुबह 10.36 बजे शिमला से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुआ। चंडीगढ़ से दोपहर को फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। प्रियंका वाड्रा का शिमला के छराबड़ा में अपना घर है। अक्सर गांधी परिवार यहां पर छुट्टियां मनाने के लिए आता है।

गत वर्ष भी छुट्टियां मनाने पहुंचा था पूरा परिवार

गत वर्ष सितंबर माह में पूरा परिवार सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और उनके पति रॉबट वाड्रा यहां पर छुट्टियां मनाने आए हुए थे। सोनिया गांधी का यह निजी दौरा था। इसके बारे में पार्टी के पदाधिकारियों तक को सूचना नहीं दी गई थी और न ही वह इस दौरान किसी से मिली।

ALSO READ : ट्रिपल आईटी प्रशिक्षुओं को इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ. के सिवन आज ऊना पहुंच देंगे डिग्री और मेडल

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

RELATED ARTICLES

Most Popular