Saturday, March 25, 2023
Homeशिमलाप्रियंका गांधी वाड्रा हिमाचल में चुनावी सरगर्मी के बीच पहुंची शिमला

प्रियंका गांधी वाड्रा हिमाचल में चुनावी सरगर्मी के बीच पहुंची शिमला

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, शिमला, (Priyanka Gandhi Vadra) : प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को हिमाचल में चुनावी सरगर्मी के बीच शिमला पहुंची। प्रियंका शिमला के समीप छराबड़ा स्थित अपने निजी आवास पहुंची है। उनके पहुंचते ही क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रियंका अपने बच्चों के साथ नवरात्र पर्व के लिए अपने घर गई है। इस बार प्रियंका वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा उनके साथ नहीं आए हैं।

10 अक्टूबर तक छराबड़ा में रहेंगी प्रियंका

वाड्रा मंगलवार सुबह अपने मकान छराबड़ा में पहुंचने के बाद वह अपने मकान में 10 अक्टूबर तक रहेंगी। सोलन में प्रियंका रैली करने के बाद दिल्ली लौट सकती हैं। प्रियंका चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से शिमला स्थित अपने आवास पहुंची हैं। 10 अक्टूबर को सोलन में प्रियंका गांधी कांग्रेस की रैली से हिमाचल विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेंगी। इसके साथ ही वे कांगे्रस समर्थकों का उत्साह वर्धन भी करेंगी।

ALSO READ : मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट किया जारी, 15 नवंबर तक पोस्ट मानसून की संभावना

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

RELATED ARTICLES

Most Popular