Saturday, March 25, 2023
Homeशिमलाप्रियंका ने चुनावी शंखनाद करते हुए हिमाचल से जोड़ा नाता, कहा -...

प्रियंका ने चुनावी शंखनाद करते हुए हिमाचल से जोड़ा नाता, कहा – वह खुद है प्रदेशवासी

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, शिमला, (Priyanka Making Election Conch Shell): प्रियंका गांधी ने चुनावी शंखनाद करते हुए हिमाचल से नाता जोड़ते हुए कहा कि वह खुद इसी प्रदेश की है। श्रीमती गांधी ने कहा कि वह बहुत पहले यहां अपना घर बनाकर इसी प्रदेश की हो गई है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शैली पर चलते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने हिमाचल में चुनावी शंखनाद किया एवं हिमाचल से नाता जोड़ा। शिमला से सटे छराबड़ा में बने घर की बात करते हुए प्रियंका ने खुद को प्रदेशवासी बताया।

इंदिरा गांधी रिटायर होने के बाद पहाड़ों में चाहती थी बसना

उन्होंने कहा कि उनकी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी राजनीति से रिटायर होने के बाद पहाड़ों में बसना चाहती थीं। उनके सपने को मैंने पूरा किया है। प्रियंका ने अपने संबोधन के दौरान कई बार इंदिरा गांधी के हिमाचल के प्रति विशेष लगाव का जिक्र किया।

विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटे प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को प्रियंका ने मंच से एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के लिए काम करने का पाठ पढ़ाया। छह बार मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह के बिना इस बार प्रदेश में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं।

नेतृत्व संकट से जूझ रही हैं कांग्रेस

नेतृत्व संकट से जूझ रही प्रदेश कांग्रेस की स्थिति से प्रियंका गांधी अच्छी तरह से परिचित है। चार अक्टूबर से प्रियंका गांधी शिमला स्थित अपने घर पर रुकी थी। वहीं से शुक्रवार को सोलन पहुंचीं। शिमला प्रवास के दौरान प्रियंका ने प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों को नजदीक से देखा और परखा है।

प्रतिभा सिंह, सुखविंद्र सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री के गुटों में बंटी पार्टी की जानकारी होने के कारण उन्होंने मंच से एकजुट होकर मैदान में जुटने का सभी नेताओं से आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ही हिमाचल प्रदेश का विकास किया है। कुछ गलतियां हमसे भी हुई होंगी, लेकिन हमारी नीयत कभी भी खराब नहीं थी। प्रियंका ने हिमाचल कांग्रेस के अधिकांश नेताओं का मंच से नाम लेकर उन्हें अधिमान भी दिया।

माता शूलिनी का जयकारा लगाकर शुरू किया संबोधन

प्रियंका गांधी ठोडो मैदान पहुंचकर सर्वप्रथम माता शूलिनी का जयकारा लगा अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि रैली में आने से पहले वे प्रदेश की समृद्धि की माता से कामना की है। हिमाचल देवभूमि है। यहां हमेशा देवो का वास रहा है।

ALSO READ : मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री की चंबा रैली की तैयारियों का जायजा लिया

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

RELATED ARTICLES

Most Popular