Saturday, March 25, 2023
Homeशिमलाहिमाचल के रोहतांग में पर्यटकों ने बर्फबारी का उठाया भरपूर आनंद

हिमाचल के रोहतांग में पर्यटकों ने बर्फबारी का उठाया भरपूर आनंद

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, शिमला/मनाली, (Tourists In Rohtang, Himachal) : हिमाचल के रोहतांग में पर्यटकों ने बर्फबारी का भरपूर आनंद उठा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति, किन्नौर व चंबा जिले की ऊंची चोटियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। बारालाचा दर्रा, शिंकुला दर्रा और रोहतांग दर्रा में ताजा बर्फबारी होने से प्रदेश में ठंड काफी बढ़ गई है। वहीं रोहतांग में बर्फबारी के बीच सैलानियों ने खूब अठखेलियां कीं। सैलानियों ने बर्फ से लकदक वादियों को निहारा और खूब मस्ती की। समुद्रतल से 14,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित साच पास दर्रे में भी ताजा बर्फबारी हुई है।

चंबा-किलाड़ वाया साच पास पर आवागमन पूरी तरह है बाधित

बर्फबारी से चंबा-किलाड़ वाया साच पास पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। चंबा के भरमौर की पहाड़ियों मणिमहेश कैलाश, कुगति, चौबिया, खपरांस, कालीछौ, घटौर, क्वारसी में भी बर्फबारी हुई है। लाहौल स्पीति के कोकसर के अलावा अन्य भागों में बर्फबारी हुई है। किन्नौर की थौला पहाड़ी, किन्नर कैलाश, जौर खंड, नाको के रियोपुर्गिल, सांगला, भावावैली की ऊंची चोटियों पर भी बर्फबारी हुई है।

आज प्रदेश में कई जगह बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज प्रदेश के कई भागों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं, गुरुवार को भी मैदानी क्षेत्रों को छोड़कर कई मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में मौसम खराब रहने का अनुमान है। 14 अक्टूबर से पूरे प्रदेश में मौसम साफ होने की संभावना है।

कहां हुई कितनी बारिश

गत 24 घंटों के दौरान पच्छाद में 104, राजगढ़ 37, संगडाह 35, नारकंडा 32, नाहन 28, मनाली 25, रामपुर बुशहर 24, सहारन 23, कुफरी 21, चौपाल 20, बाजौरा 19, भुंतर 18, मशोबरा 17, सोलन 16 और शिमला में 15 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

ये रहा मुख्य शहरों का न्यूनतम तापमान

शिमला का न्यूनतम तापमान 10.8, सुंदरनगर 12.2, भुंतर 12.3, कल्पा 3.6, धर्मशाला 12.4 , ऊना 16.2, नाहन 16.7, केलांग 3.2, पालमपुर 12.5, सोलन 10.7, मनाली 8.0, कांगड़ा 15.2, मंडी 14.1, बिलासपुर 19.5, हमीरपुर 14.3 , चंबा 14.4, डलहौजी 10.0, कुफरी 8.9, नारकंडा 6.7 और पांवटा साहिब में 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

ALSO READ : पीएम मोदी का दौरा होगा ऐतिहासिक, प्रदेश को देंगे कई सौगात : सीएम जयराम

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

RELATED ARTICLES

Most Popular