Saturday, March 25, 2023
Homeशिमलाविक्रमादित्य सिंह ने सुन्नी में शिमला ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का किया उद्घाटन

विक्रमादित्य सिंह ने सुन्नी में शिमला ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का किया उद्घाटन

- Advertisement -

विक्रमादित्य सिंह ने सुन्नी में शिमला ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का किया उद्घाटन

इंडिया न्यूज, Shimla (Himachal Pradesh)।

कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) ने युवाओं से देश व प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने का आह्वान किया है। वे रविवार को शिमला जिले के सुन्नी (Sunni) में हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स कल्चर एंड एनवायरनमेंट एसोसिएशन (Himachal Pradesh Sports Culture and Environment Association) की ओर से आयोजित शिमला ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट (Shimla Rural Cricket Tournament) के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि आज का युवा कल का भविष्य है। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने व उन्हें स्वस्थ नागरिक बनाने का है। उन्होंने सभी से उनके इस प्रयास में सहयोग देने की अपील की।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यह आयोजन कोविड की वजह से 2 सालों के अंतराल के बाद आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का मुख्य मकसद युवाओं को नशे से दूर और खेलों के प्रति उन्हें आकर्षित करने का है।

उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि उन्हें अपनी शिक्षा के साथ अपने स्वास्थ्य और खेलों पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने समारोह में उपस्थित लोगों को नशे के खिलाफ शपथ भी दिलाई।

पूर्व कांग्रेस सरकार का रहा विशेष ध्यान

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में पूर्व कांग्रेस सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और खेलों के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में शिक्षा और स्वास्थ्य का बहुत बुरा हाल है।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने गांव-गांव, दूरदराज के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में स्कूल खोले थे। आज उन स्कूलों को बंद किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर बुरी तरह विफल रही है। अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए वह पूर्व कांग्रेस सरकार को दोषी ठहरा रही है।

यह भी पढ़ें : पंजाबी गायक एवं कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या

बेरोजगारों के साथ धोखा

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारों के साथ एक बड़ा धोखा हुआ है। पुलिस भर्ती में पेपर लीक मामला प्रदेश के इतिहास में एक बहुत बड़ा घोटाला है। उन्होंने कहा कि सरकार की नाकामी की वजह से हजारों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ हुआ है।

अधिकारों के लिए एकजुट हों युवा

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि युवाओं को अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर लड़ना होगा। आज देश में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से लोग परेशान हैं।

भाजपा ने देश व प्रदेश की अर्थव्यवस्था को तहस-नहस कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही घोटालेबाजों को सलाखों के पीछे धकेला जाएगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल सीएम ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की तैयारियों की समीक्षा

स्वरोजगार की ओर बढ़ें युवा

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि युवाओं को स्वरोजगार की ओर बढ़ना होगा। उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही सुन्नी में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा जिससे इस क्षेत्र के लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें।

90 करोड़ के कार्य करवाए: विक्रमादित्य

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने इस कार्यकाल में 90 करोड़ के कार्य करवाए हैं। उन्होंने विधायक निधि से 8.50 करोड़ के कार्यों को करवाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास ही उनकी प्रमुख प्राथमिकता रही है।

विक्रमादित्य सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में इस क्षेत्र में 1,400 करोड़ के विकास कार्य करवाए थे।

यह भी पढ़ें : सेब को विशेष उत्पाद श्रेणी में शामिल करे केंद्र सरकार: रोहित ठाकुर

उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही फिर से इस क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी। इस समारोह में पूर्व विधायक चिरंजी लाल, सोहन लाल, ब्लाक अध्यक्ष गोपाल शर्मा, नरेश वर्मा, रीना कुमारी, संतोष शर्मा, प्रभा वर्मा, प्रदीप शर्मा, श्यामा, नगर पंचायत के पार्षद, रमेश ठाकुर, वीनिता वर्मा, वेद प्रकाश ठाकुर, त्रिलोक बलूनी, संदीप कुमार, कुसुम वर्मा, चुन्नी लाल वर्मा, नीम चंद वर्मा, प्रदीप वर्मा, कपिल गुप्ता, गिरीश शर्मा, कविंद्र कंवर, धर्मेंद्र वर्मा, प्रदीप वर्मा के अतिरिक्त स्पोर्ट्स एंड कल्चर एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, पंचायत प्रधान व समितियों के सदस्य मौजूद थे। इस दौरान विक्रमादित्य सिंह ने प्रतिभागियों को क्रिकेट किट भी प्रदान की।

यह भी पढ़ें : एनएसयूआई कांग्रेस की पौध: प्रतिभा सिंह

यह भी पढ़ें : दुबई के अबूधाबी में होगा आईफा 2022 अवॉर्ड समारोह

Connect With Us : Twitter | Facebook

RELATED ARTICLES

Most Popular