Thursday, June 1, 2023
HomeशिमलाTourist place in Himachal: हिमाचल के इस जगह पर आने का करें...

Tourist place in Himachal: हिमाचल के इस जगह पर आने का करें प्लान, हाथों से टच कर सकते हैं आसमान

- Advertisement -

India news (इंडिया न्यूज़), Tourist place in Himachal, मटियाना: लोग गर्मियों के मौसम में घूमना पसंद करते हैं। इस मौसम में लोग ठंडी जगहों पर जाने का शौक रखते हैं। लोगों जब भी अपने कामों से फुरसत पाते हैं तो तुरंत घूमने के लिए निकल जाते हैं, लेकिन लोगों को घूमने की जगहों के बारे में जानकारी न रहने पर वह पूरानी जगहों पर जाते रहते हैं। आज हम आपको हिमाचल में ऐसी जगह के बारे में बताने वाले हैं जिसके बारे में काफी लोगों को जानकारी नहीं है और वे ऐसी जगहों पर नहीं जा पाते हैं।

भारत में प्रसिद्ध है हिमाचल का मतियाना शहर

हिमाचल प्रदेश का मतियाना शहर अपनी असीम खूबसूरती के चलते हिमाचल में नहीं बल्कि पूरे देशभर में प्रसिद्ध है। हम आपको मतियाना में स्थित कई अद्भुत जगहों के बारे में बताने वाले हैं जहां पर जाकर आप अच्छे से घूम सकते हैं। मतियाना में जाने के बाद आप हिमाचल के अन्य जगहों पर जाने का प्लान बदल सकते हैं क्योंकि मतियाना में इतनी खूबसूरत जगह है कि आप वहां से जाने के लिए तैयार ही नहीं होंगे।

Apple Orchid garden View in matiana

नारकंडा हाटू ट्रेक (Narkanda Hatu trek)

नारकंडा हाटू ट्रेक मतियाना में घूमने की सबसे प्रसिद्ध जगह है। ये जगह पूरे प्रदेश में लोकप्रिय है। यहां के चारों तरफ के ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल और कई तरह की हरियाली को देखकर आप इन्हीं वादियों में खो जाना चाहेंगे। यहां पर बर्फबारी होने के बाद सबसे अधिक चमक रहती है। आप यहां पर ट्रैकिंग करने के साथ-साथ खूबसूरती का भी दीदार कर सकते हैं।

Narkanda Hatu trek matiana

इन एक्टिविटीज का लुत्फ़ उठाएं 

अगर प्राकृतिक दृश्यों को पसंद करते हैं तो एक बार मतियाना जरूर आएं। इस जगह पर घूमने के बाद आप यहीं का हो जाना चाहेंगे। आप यहां नेचर वॅाक का भरपूर आनंद ले सकते हैं। मतियाना में मीठे-मीठे सेब का आनंद भी ले सकते हैं। मतियाना हिमाचल की सबसे खूबसूरत जगहो में से एक है।

things to do in matiana

इसे भी पढ़े- Temple in Himachal: हिमाचल के इस मंदिर में पत्थरों को छूते…

Ashish Mishra
Ashish Mishra
Journalist, India News.
RELATED ARTICLES

Most Popular