Monday, March 27, 2023
HomeSolanसोलन में प्रियंका गांधी ने प्रतिज्ञा परिवर्तन रैली को किया संबोधित, कहा-...

सोलन में प्रियंका गांधी ने प्रतिज्ञा परिवर्तन रैली को किया संबोधित, कहा- भाजपा गत पांच साल में कुछ नहीं किया

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, सोलन, (Priyanka Gandhi In Solan) : सोलन में प्रियंका गांधी ने प्रतिज्ञा परिवर्तन रैली को संबोधित किया। उक्त रैली में प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा ने गत पांच वर्षों में कुछ नहीं किया है। उन्होंने आगे कहा है कि हिमाचल प्रदेश में जैसे ही कांग्रेस की सरकार बनेगी दो फैसले केबिनेट में लिए जाएंगे। इनमें पहला एक लाख सरकारी पद भरे जाएंगे और दूसरा पुरानी पेंशन स्कीम को लागू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यहां आने से पहले मैं माता शूलिनी के मंदिर में गई थी। उन्होंने माता शूलिनी की जय बुलवाने के साथ भाषण आरंभ किया। उन्होंने कहा कि इंदिरा जी को हिमाचल प्रदेश के लोगों से बहुत प्यार था। यहां की प्रकृति से भी प्रेम था। उनको अपने बलिदान से पहले पता था। इसीलिए एक पत्र में लिखा कि मेरी अस्थियां केवल संगम में नहीं, कुछ अस्थियां हिमालय के पर्वत पर भी बिखेरना।

गत पांच वर्षों में भाजपा सरकार ने कुछ नहीं किया

उन्होंने अपने संबोधन में जनता से कहा कि गत पांच वर्षों में भाजपा ने कुछ नहीं किया। उन्होंने याद दिलाया कि पूर्ण राज्यत्व के समय जब इंदिरा गांधी भाषण दे रही थी, तब बर्फ गिरने लगी थी। लेकिन उस समय न तो इंदिरा गांधी हिलीं और न ही आप। वह हिमाचल के लोगों से कहती थी कि आपका हौसला और आपकी हिम्मत पहाड़ जैसी होनी चाहिए। उस समय प्रदेश बनाने की बहुत आलोचना हुई थी।

लेकिन इंदिरा जी पीछे नहीं हटीं। वह पीछे नहीं हटी। इस प्रदेश को बनाने में पहले मुख्यमंत्री डा यशवंत सिंह परमार की भूमिका रही। जिसका विकास आज यहां तक पहुंचा है। उन्होंने आगे कहा कि गत पांच साल में मौजूदा सरकार ने कुछ नहीं किया। हिमाचल में दो लाख कर्मचारी हैं। धरने पर बैठे हैं। लेकिन उनकी समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है।

कांग्रेस को आने से नहीं रोक सकता कोई

भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस को अब आने से कोई रोक नहीं सकता है।
मैंने पूछा क्यों धरने पर बैठे हैं। पेंशन नहीं मिल रही। केंद्र की भाजपा सरकार ने पेंशन हटवाई। भाजपा नेता उद्योगपति मित्रों के कर्ज माफ करवाती है लेकिन जो मेहनत करने वाला कर्मचारी है, उसके पास पेंशन नहीं है। युवाओं के लिए भी भाजपा सरकार ने कुछ नहीं किया। पद खाली हैं, भरे नहीं जा रहे हैं। नौजवान बेरोजगार हैं।

सुशिक्षित हैं पर काम नहीं है। बागवानों के लिए भी इस सरकार ने कुछ नहीं किया। युवाओं को रोजगार नहीं दिया, विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में घोटाला किया, पुलिस भर्ती में घोटाला किया। यहां के सब कांग्रेस मुख्यमंत्रियों ने वही संबंध रखा जो इस प्रदेश का इंदिरा गांधी के साथ था। इससे पूर्व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस को अब आने से कोई रोक नहीं सकता। यह लड़ाई आपकी है। आप हाथ उठा कर बताइए कि आप लड़ाई लड़ना चाहते हैं या नहीं। छत्तीसगढ़ में तीन चौथाई बहुमत से कांग्रेस को जितवाइएगा। ताकि कांग्रेस मजबूती से आपके हित में काम कर सकें।

ALSO READ : इस बार दिल्ली से दिवाली पर हिमाचल के लिए चलेंगी 23 स्पेशल बसें

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

RELATED ARTICLES

Most Popular