Saturday, April 1, 2023
HomeSportsHimachal News: आईपीएल में वूमेंस की निलामी को लेकर किस बात पर...

Himachal News: आईपीएल में वूमेंस की निलामी को लेकर किस बात पर भड़के पूर्व सीएम, जानिए

- Advertisement -

 

इंडिया न्यूज़, हिमाचल प्रदेश: आईपीएल में महिलाओं की निलामी पर हिमाचल के पूर्व सीएम शांता कुमार ने आपत्ति जताई हैं। उन्होंने महिलाओं के लिए ‘बिके हुए’ जैसे शब्दों का प्रयोग करने को गलत बताया है। साथ ही उन्होंने आईपीएल में महिलाओं के लिए बोली लगाए जाने जैसे शब्दों को भी दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। पूर्व ने कहा कि सुबह-सुबह अख़बार के पहले पन्ने पर लिखी ख़बर को पढ़ा तो सिर शर्म से झुक गया। ख़बर थी कि भारत की छोटी बेटी सबसे अधिक डेढ़ करोड मे बिकी, कोई बेटी 40 लाख में बिकी, कोई बेटी बहुत सस्ते मे बिकी तो कोई बेटी बहुत महंगे मे बिकी।

  • हिमाचल के पूर्व सीएम शांता प्रसाद ने आईपीएल में नीलाम हुई महिलाओं के लिए उपयोग किए गए शब्दों पर जताई आपत्ति।
  • सीएम ने कहा कि महिलाओं के लिए बिकने-खरीदने जैसे शब्दों का प्रयोग गलत।
  • उन्होंने पूछा कि क्या भाषा अब शब्दों से दिवालिया हो चुकी हैं?
  • पूर्व सीएम ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से ऐसे शब्दों के प्रयोग पर निर्णय लेने का किया आग्रह।

हिंदी भाषा दिवालिया नहीं कि सम्मानित काम के लिए शब्द न मिलें- पूर्व सीएम

शांता कुमार ने कहा कि प्रतिवर्ष आईपीएल में खिलाड़ियों की निलामी का आयोजन किया जाता है। निलामी में देश के कुछ खिलाड़ी बेचे जाते हैं तो कुछ खरीदे जाते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि कोई खिलाड़ी न तो बेचा जाता है और न ही खरीदा जाता है। वास्तव में संस्थान खिलाड़ी को खेलाने के लिए उन्हें रिवार्ड देती हैं। अच्छे खिलाड़ी को लेने के लिए आईपीएल में संस्थानों के बीच मुकाबला होता हैं। भाषा अभी इतनी दिवालिया नहीं हुई है कि इतने सम्मानित काम के लिए कोई अच्छे शब्द मिलें।

पूर्व सीएम ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से किया आग्रह

शांता कुमार ने भारत सरकार में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से विशेष आग्रह किया है। उन्होंने कहा खिलाड़ियों के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग न किया जाए, कोई भी संस्था खिलाड़ियों को खेलाने के लिए लाखों करोडों से उन्हें सम्मानित करती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के युवा नेता अनुराग ठाकुर इस महत्वपूर्ण मामले में निर्णय लेकर एक ऐतिहासिक काम करें, इसके साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों के लिए ऐसे शब्दों के प्रयोग पर आपत्ति जताने को कहा।

इसे भी पढ़े- हिमाचल में दूरदर्शन की 24 घंटे सेवा की हुई शुरुआत, जानिए इस मौके पर क्या बोले प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर

हिमाचल कैबिनेट की बैठक, कईं मुद्दो पर लिया जा सकता है फैसला

Ashish Mishra
Ashish Mishra
Journalist, India News.
RELATED ARTICLES

Most Popular