Thursday, June 1, 2023
HomeSportsCB vs DC Live: बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 175 रन...

CB vs DC Live: बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 175 रन का लक्ष्य, विराट का शानदार अर्धशतक

- Advertisement -

CB vs DC Live: आईपीएल 2023 का 19वा मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के सामने 175 रन का लक्ष्य रखा है। वहीं इस स्टेडियाम में विराट कोहली ने अपने अनुभव का प्रदर्शन करते हुए मात्र 33 गेंद में अपना अर्धशतक लगाया। उधर, कुलदीप यादव लगातार गेंदों पर विकेट लिए, लेकिन अपनी हैट्रिक नहीं पूरी कर सके।

आरसीबी की बल्लेबाजों का प्रदर्शन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की टीम ने अच्छी शुरुआत की। विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस ने पहले विकेट के लिए 28 गेंद में 42 रन जोड़े। प्लेसिस 16 गेंद में 22 रन बनाकर मिचेल मार्श का शिकार बने। अमन हकीम खान ने शानदार कैच पकड़कर उन्हें पवेलियन भेजा। इसके बाद विराट ने महिपाल लोमरोर के साथ भी 47 रन की साझेदारी की और अपनी टीम का स्कोर 89 रन तक ले गए। इस बीच उन्होंने 33 गेंद में अपना अर्धशतक भी पूरा किया, लेकिन अगली ही गेंद पर वह यश धुल को कैच थमा बैठे। कोहली ललित यादव की फुल टॉस गेंद पर छक्का लगाना चाहते थे और बाउंड्री लाइन पर पकड़े गए।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, वेन पार्नेल, मोहम्मद सिराज, विजयकुमार वैशाक।
सब्सटीट्यूटः सुयश प्रभुदेसाई, डेविड विली, आकाशदीप, अनुज रावत, कर्ण शर्मा।

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वार्नर (कप्तान), मिशेल मार्श, यश ढुल, मनीष पांडे, अक्षर पटेल, अमन हकीम खान, ललित यादव, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, एनरिच नोर्त्जे, मुस्तफिजुर रहमान।
सब्सटीट्यूटः पृथ्वी शॉ, मुकेश कुमार, प्रवीण दुबे, सरफराज खान, चेतन साकरिया।

ये भी पढ़ें- KKR vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 23 रन से हराया, इस खिलाड़ी ने मारा शतक

RELATED ARTICLES

Most Popular