Thursday, June 1, 2023
HomeSportsMI vs GT: गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस बीच मुकाबला, गुजरात में...

MI vs GT: गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस बीच मुकाबला, गुजरात में टॉस जीतकर लिया गेंदबाजी का फैसला

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) MI vs GT: आईपीएल (IPL) के16 वे सीजन का आज 57वां मुकाबला आज गुजरात टाइटंस (GT) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच शाम 7:30 बजे से शुरु होगा। गुजरात ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।  दोनों टीमों की अबतक की प्रदर्शन की बात करें तो मुंबई इंडियंस को इस सीजन में 11 मैचों में से 6 में जीत और 5 में हार मिली है। वहीं गुजरात टाइटंस को 11 मैचों में से 8 में जीत और 3 में हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई इंडियंस अभी 12 पॉइंट्स के साथ अंक तालिका पर चौथे स्थान पर है। वहीं गुजरात टाइटंस की टीम 16 पॉइंट्स के साथ अंक तालिका पर नंबर एक पर बनी है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, नेहल वाधेरा, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, विष्णु विनोद, कुमार कार्तिकेय और जेसन बेहरनडॉर्फ।
इम्पैक्ट प्लेयर : रमनदीप सिंह, माधवाल, ब्रेविस, संदीप वॉरियर और ऋतिक शौकीन।

गुजरात टाइटंस : हार्दिक पांड्या (कप्तान), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), विजय शंकर, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शमी और मोहित शर्मा।
इम्पैक्ट प्लेयर्स : शुभमन गिल, साई सुदर्शन, केएस भरत, शिवम मावी, आरएस साई किशोर।

ये भी पढ़ें- MI vs GT:  मुंबई इंडियंस और गुजरात के बीच मुकाबला, जानें टीम के संभावित प्लेंइग-11

RELATED ARTICLES

Most Popular