Monday, March 27, 2023
HomeSportsआरपी सिंह हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निर्विरोध अध्यक्ष बने

आरपी सिंह हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निर्विरोध अध्यक्ष बने

- Advertisement -

आरपी सिंह हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निर्विरोध अध्यक्ष बने

अन्य कार्यकारणी भी निर्विरोध चुनी गई।

इंडिया न्यूज, धर्मशाला (Dharamshala-Himachal Pradesh)

आरपी सिंह अध्यक्ष

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) को करीब 22 साल बाद शनिवार को नया अध्यक्ष मिल गया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में अध्यक्ष और कार्यकारिणी के चुनाव में एचपीसीए के पूर्व उपाध्यक्ष आरपी सिंह को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। उनके खिलाफ किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन नहीं भरा।

विक्रम सिंह कोषाध्यक्ष

आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने उनके नाम का प्रस्ताव दिया। अध्यक्ष के अलावा कार्यकारिणी भी निर्विरोध चुनी गई। कुल सात पदों के चुनाव के लिए सात प्रत्याशियों ने ही नामांकन पत्र भरे थे। कार्यकारिणी में अमिताभ शर्मा उपाध्यक्ष, अवनीश परमार सचिव, विक्रम सिंह कोषाध्यक्ष और विशाल शर्मा संयुक्त सचिव बने। इसके अलावा अपैक्स काउंसिल के सदस्यों में मनुज शर्मा और चंद्रशेखर मेहता को चुना गया।

बताया जाता है कि पिछले 22 वर्षों में से 16 साल लगातार अनुराग ठाकुर अध्यक्ष रहे। 2017 से 2019 तक वर्किंग कमेटी के पास एचपीसीए की कमान रही। 2019 में अरुण धूमल अध्यक्ष बने, लेकिन बीसीसीआई में जाने पर उन्होंने एक सप्ताह बाद ही अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। तब से अध्यक्ष पद खाली चल रहा था।

नए अध्यक्ष बनने पर आरपी सिंह ने कहा कि अनुुराग ठाकुर और अरुण धूमल ने प्रदेश क्रिकेट को नई राह दिखाई है। आज प्रदेश के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। आगे भी प्रदेश क्रिकेट को बढ़ाने के लिए काम किया जाएगा।

विशाल शर्मा संयुक्त सचिव

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में मुख्य चुनाव अधिकारी पूर्व आईएएस अफसर मनीषा नंदा की देखरेख में चुनाव का आयोजन हुआ। शनीवार सुबह नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई और दोपहर दो बजे तक सभी पदों के लिए एक-एक नामांकन पत्र ही दाखिल हुआ। जिससेे पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध चुनी गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular