Thursday, June 1, 2023
Homeटॉप न्यूज़Himachal News: प्लास्टिक इकट्ठा करने से होगी लाखों की कमाई, बस करना...

Himachal News: प्लास्टिक इकट्ठा करने से होगी लाखों की कमाई, बस करना होगा ये काम

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), Himachal News: देश भर के हर घरों में यूज प्लास्टिक को लोग इकट्ठा करके रखते हैं। पर अब इसे इकट्ठा कर के रखने पर आपकी भी लाखों रुपए की कमाई हो सकती हैं। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में ऐसे ही कुछ अभियान की शुरुआत की है। बता दें नगर निगम ने सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड के साथ मिलकर शहर से सिंगल यूज प्लास्टिक हटाने के लिए यह अभियान शुरु किया हैं। वहीं इस अभियान को सफल बनाने में नगर निगम शिमला के मेल सुरेंद्र चौहान अपने पार्षदों के साथ ग्राउंड जीरो पर उतरे और फिर सब के साथ मिलकर वहा के दुकानदारों को जागरूक किया। बता दें इस अभियान में आम शहरी से लेकर वार्ड पार्षद तक अपना योगदान दे सकते हैं।

प्लास्टिक जमा करने पर मिलेगा 2 लाख रुपए का इनाम

दरअसल नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान ने बताया कि अब से सिंगल यूज प्लास्टिक को इकट्ठा करने वालों को 2 लाख रुपए तक का नकद इनाम दिया जाएगा। पर यह इनाम सफाई कर्मचारियों को दिया जाएगा, क्योंकि वो लोग शिमला को साफ सुथरा रखने के लिए बहुत महनत करते हैं। इसलिए उनके काम को प्रोत्साहित करने के वजह से उनको यह इनाम दिया जाएगा।

अभियान को सफल बनाने की कि अपील

दरअसल इस अभियान में महापौर सुरेंद्र चौहान ने शिमला के सभी लोगों इसमें भाग लेने को बोला हैं। जिसके बाद उन्होंने आगे यह भी कहा कि, जो भी लोग 31 मई तक दूध, दही और लस्सी के 50 किलो के पैकेट को इकट्ठा करके जमा करवाएंगे, तो उन्हें एक लाख रुपए का नकद इनम देंगे। बस इतना हि नही अगर सिंगल यूज प्लास्टिक को 100 किलो तक जमा कर लेते है, तो इस पर 2 लाख तक का इनाम मिलेगा। जिसके बाद उन्होंने अपील करते हुए लोंगो से कहा कि इस अभियान को सफल बनाएं ताकि शिमला को साफ-सुथरा रखा जा सके।

ये भी पढ़ें- Himachal Pradesh : सेना के वाहनों के फंसने से लगा लम्बा जाम, पैदल चलना भी हुआ लोंगो के लिए मुश्किल

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular