Friday, June 2, 2023
Homeटॉप न्यूज़Himachal Pradesh: हिमाचल के धर्मशाला में विशाल कार्यक्रम द्वारा कर्मचारी संघ जताएंगे...

Himachal Pradesh: हिमाचल के धर्मशाला में विशाल कार्यक्रम द्वारा कर्मचारी संघ जताएंगे सुक्खू सरकार का आभार

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश ओल्ड पेंशन स्कीम बहाली का मुद्दा विधानसभा चुनाव में जोरो-शोरों से गूंजा था। वहीं न्यू पेंशन कर्मचारी संघ का आंदोलन को देखते हुएं कांग्रेस द्वारा की गई अपनी पहली गारंटी में ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली को लेकर वादा करना पड़ा। बता दें जब हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार का गठन हुआ, जिसके बाद 13 जनवरी को हुई मंत्रिमंडल की पहली बैठक में ही उन्होंने ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली की घोषणा कर दी थी। जिसके बाद अधिसूचना जारी होने में करीब चार महीने का टाइम लगा था। लेकिन अब कर्मचारियों का इंतजार हुआ खत्म।

28 मई को धर्मशाला में रखा जा रहा है विशाल कार्यक्रम

हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों को अब ओल्ड पेंशन स्कीम के दायरे में ला दिया गया है। वहीं अब न्यू पेंशन का कर्मचारी के साथ सुक्खू सरकार का भी आभार व्यक्त कर रहे है। जिसके बाद 28 मई को धर्मशाला में कर्मचारी संघ की तरफ से एक विशाल कार्यक्रम को रखा जा रहा है। दरअसल, प्रदेश भर के एक लाख कर्मचारियों को इस कार्यक्रम में जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। यह कार्यक्रम इसलिए रखा जा रहा हैं, की इस अभिनंदन समारोह में प्रदेश भर के कर्मचारी एक साथ जुटेंगे और सरकार का आभार व्यक्त करेंगे। हालांकि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के अलावा मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को इस समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Shimla: सुक्खू सरकार पर लगाया बिजली बोर्ड कर्मचारीयों ने यह आरोप, 25 मई से करेंगे इसके विरोध में आंदोलन

 

 

 

 

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular