Tuesday, May 30, 2023
Homeटॉप न्यूज़Himachal Weather: आज रहेगा हिमाचल में मौसम साफ, कल का दिन सीजन...

Himachal Weather: आज रहेगा हिमाचल में मौसम साफ, कल का दिन सीजन का हुआ सबसे गर्म रिकॉर्ड

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का दौर थमते ही गुरुवार का दिन इस सीजन का सबसे ज्यादा गर्म दिन रिकॉर्ड हुआ है। जहां इस समय प्रदेश के 12 क्षेत्रों में अधिकतम पारा 30 डिग्री से पार हो गया है। ऐसे में आज यानी शुक्रवार को भी मौसम साफ रहेगा। वहीं प्रदेश भर में गुरुवार को धूप निकलने के चलते वहा अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। हालांकि अब 13 से 15 मई तक बारिश, ओलावृष्टि के लिए येलो अलर्ट जारी किया गाया है। मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है।

शुक्रवार को भी रहेगा मौसम साफ

बता दें कल यानी गुरुवार को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा था। जिसके बाद मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा सहित सुंदरनगर, भुंतर, बरठीं, धौलाकुआं, चंबा, मंडी और नाहन में दिन के टाइम में पसीने छूटने लागे थे। वहीं इसके बाद अब पहाड़ी क्षेत्रों के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। जिससे न्यूनतम तापमान में भी सुधार आया है। इसलिए प्रदेश में बीते 2 से 3 दिनों के दौरान सुबह और शाम के वक्त मौसम ठंडा रहेगा। दरअसल आज यानी शुक्रवार को भी धूप खिलेगी और उसके कारण अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में

ऊना             39.0
धौलाकुआं        36.5
बरठीं            35.9
हमीरपुर          35.8
बिलासपुर        34.0
मंडी             33.4
कांगड़ा          33.0
चंबा            32.9
नाहन           32.8
सुंदरनगर       32.6
भुंतर           31.9
सोलन         30.2
धर्मशाला      29.2
शिमला        24.6

ये भी पढ़ें- Side Effects Of Oranges: क्या आप भी जानते हैं संतरा खाने के Side Effects, अगर नहीं तो पड़े हमारी खास रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

Most Popular