Friday, June 2, 2023
Homeटॉप न्यूज़IPL 2023: चोटिल होने के बाद लखनऊ के कप्तान केएल राहुल आईपीएल...

IPL 2023: चोटिल होने के बाद लखनऊ के कप्तान केएल राहुल आईपीएल के पूरे सीजन से हुए बाहर

- Advertisement -

IPL 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल आईपीएल के पूरे सीजन में अब नहीं खेल पाएगें। इस बाद की जानकारी लखनऊ सुपर जायट्स ने अपने ट्विटर अकाउंट से दि। दरअसल 1 मई के दिन बैंगलोर और लखनऊ के बीच हुए मुकाबले में के एल राहुल चोटिल हो गए थे। वहीं अब टीम के कप्तान केएल राहुल की जगह टीम के नए कप्तान के लिए क्रुणाल पांड्या को चुना गया हैं। मालूम हो कि लखनऊ का आज मुकाबला इकाना के स्टेडियम में धोनी की टीम के साथ खेला जा रहा है।

केएल राहुल की कप्तानी में लखनऊ ने सीजन में किया कमाल

लखनऊ की टीम के लिए आईपीएल का ये सीजन काफी खास रहा हैं। टीम ने इस सीजन में उनकी कप्तानी में 9 मुकाबलों में 5 मुकाबले अपने नाम किए हैं। वहीं 4 मुकाबलों में हार की स्वाद चखा है। तालिका में लखनऊ का 10 पॉइट के साथ टॉप 3 में स्थान हैं। हालांकि इस इस सीजन में एक खिलाड़ी के रुप में राहुल वो कमाल नहीं दिखा पाए। कई बार वो अपने स्लो रन रेट के चलते ट्रोल होते रहे हैं।

वहीं क्रुणाल पांड्या इस सीजन में काफी बेहतरीन प्रदर्शन करते नजर आए हैं। एक गेंदबाज के रुप में उन्होंने 9 मुकाबलों में 6 विकेट लिए हैं। इसके अलावा क्रुणाल की मैदान में फिल्डिगं भी काफी जबदस्त रही हैं। ये कहना सही रहेगा कि कप्तान क्रुणाल पांड्या की कप्तानी में लखनऊ का प्रदर्शन काफी शानदार रहेगां।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular