Friday, June 9, 2023
Homeटॉप न्यूज़Rahul Gandhi Visit in Shimla: शिमला की वादियों में राहुल गांधी, लौटते...

Rahul Gandhi Visit in Shimla: शिमला की वादियों में राहुल गांधी, लौटते ही रवाना होंगे अमेरिका

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), Rahul Gandhi Visit in Shimla: राहुल गांधी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद  पहुंचे शिमला। जहां उन्होंने अपना आधा सफर ट्रक के जरिए पूरा किया और वो उस ट्रक में बैठकर ड्राइवर के साथ बात करते हुए दिख रहें है। वहीं सोशल मीडिया पर राहुल गांधी का ट्रक में सफर करने वाली वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रही है। हालांकि जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी ने चंडीगढ़ तक का ही सफर ट्रक से किया। आपको बता दें अब कुछ दिन राहुल गांधी शिमला में ही रुकने वाले हैं। वहीं ये कुछ दिन वो अपनी बहन प्रियंका गांधी के घर रहने वाले है, जो शिमला के मशोबरा में है।

छुट्टियां बिताने राहुल गांधी पहुंचे बहन प्रियंका के घर

दरअसल राहुल गांधी अमूमन आपनी छुट्टियां बिताने बहन प्रियंका गांधी के घर शिमला आते हैं। वहीं इस दौरान वो किसी भी राजनीतिक कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे। क्योंकि ये उनका निजी दौरा है। हालांकि वो जब भी छुट्टियां बिताने शिमला आते हैं, तो ना वो किसी नेता  से मिलते है और ना हि कोई राजनीतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेते हैं। अब वो कुछ दिन  शिमला की खूबसूरत वादियों में आराम करेंगे और उसके बाद वो जून के महीने में अमेरिका जाने का भी कार्यक्रम करेंगे।

ये भी पढ़ें- Himachal Accident: सुंदरनगर में दर्दनाक हादसा, कार चालक ने रौंदे तीन बच्चे

 

 

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular