Tuesday, May 30, 2023
Homeपर्यटनHimachal Tourism: गर्मियों में भारी संख्या में पर्यटकों के आने की संभावना,...

Himachal Tourism: गर्मियों में भारी संख्या में पर्यटकों के आने की संभावना, कई होटलों में हो रही है एडवांस बुकिंग

- Advertisement -

Himachal Tourism: विश्व भर में हिमाचल प्रदेश की पहचान पर्यटन राज्य रूप में होती है। प्रदेश की जीडीपी का 4.3 फीसदी हिस्सा पर्यटन से आता है। यहां हर साल करोड़ों की संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। साल 2020 और साल 2021 में कोरोना के चलते पर्यटकों आना बंद रहा। वहीं अब स्थिति सामान्य होने के बाद पर्यटकों के भारी संक्खा में आने की उम्मीद है। ऐसे में गर्मियों के सीजन के लिए हिमाचल पूरी तरह तैयार है। वहीं प्रदेश के पर्यटन निगम के कुछ होटलों में अभी से ही 25 जून तक की एडवांस बुकिंग हो गई है। निगम ने पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए सर्किट भी बनाया है। सर्किट में विशेष पैकेज के तहत पर्यटकों को चंडीगढ़ और कालका से ही शिमला, रामपुर, किन्नौर और काजा तक घुमाया जाता है।

  • हिमाचल प्रदेश में पर्यटन सीजन के लिए की जा रही है तैयारी
  • पर्यटन निगम के कुछ होटलों में 25 जून तक एडवांस बुकिंग
  • हिमाचल की जीडीपी का 4.3 फीसदी हिस्सा पर्यटन से आता है

भारी संख्या में पर्यटकों के आने की उम्मीद

हिमाचल पर्यटन निगम के निदेशक अमित कश्यप ने कहा कि गर्मियों के इस सीजन में भारी संख्या में पर्यटकों के आने की उम्मीद है। इसे लेकर पर्यटन निगम की तरफ से पूरी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन निगम के प्रयास से उत्तर भारत समेत देश के अन्य हिस्सों से भी पर्यटक हिमाचल की वादियों में आने का रुख कर रहे हैं। हिमाचल की ओर ऐसे राज्यों में विज्ञापन दिया जा रहा है जहां प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब उत्तर पूर्व के राज्यों, गुजरात और राजस्थान के पर्यटक भी भारी संख्या में आने लगे हैं।

पर्यटकों को मिलेगी बेहतरीन सुविधा-अमित कश्यप

हिमाचल पर्यटन विकास निगम के निदेशक अमित कश्यप ने बताया कि 31 मार्च तक पर्यटन निगम के होटलों में 30 फीसदी तक छूट दी जा रही थी। पर्यटक हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम के अलग-अलग होटलों में रुककर प्रदेश की वादियों में घूमकर खूबसूरत पहाड़ के नजारों का दीदार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन निगम हिमाचल आने वाले पर्यटकों को बेहतरीन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। कश्यप ने बताया पर्यटन निगम के होटलों के साथ ही निजी होटलों में भी एडवांस बुंकिग की जा रही है। गर्मी के इस पर्यटन सीजन में भारी संख्या में पर्यटकों के आने की संभावना है।

इसे भी पढ़े- Himachal pradesh: एनएच-705 पर खड़ापत्थर के नीचे सुरंग बनाने के लिए केंद्र सरकार को भेजा गया प्रस्ताव

Ashish Mishra
Ashish Mishra
Journalist, India News.
RELATED ARTICLES

Most Popular