Friday, June 9, 2023
Homeपर्यटनTourist places: घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश की मशहूर जगहें

Tourist places: घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश की मशहूर जगहें

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Tourist places, हिमाचल:  हिमाचल प्रदेश मन को मोह लेने वाला खूबसूरत वादियों से घीरा एक ऐसा प्रदेश है जंहा पर हर जगह प्राकृति की खूबसूरती दिखाई देती है। भारत का ये राज्य पर्यटकों के लिए प्रमुख माना जाता है। यहां आने वाले सैलानियों को निरमाल झीलें, पहाड़ी की ऊंची-ऊची चोटियां, और प्रकृतिक का शांत और शुद्ध वातावरण मिलता है। आज हम आपकों इस राज्य की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे है, जहां आप भी शांति और सूकून के लिए आ सकते है।

बिलिंग घाटी (Bir Billing)

बिलिंग घाटी हिमाचल प्रदेश के एक छोटे से गांव में बसा है। इस जहग को पैराग्लाइडिंग राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। हर साल हजारों पर्यटकों के ये जगह शांति और पैराग्लाइडिंग के लिए अपनी ओर खीच लाती है।

कसौली (Kasauli)

 कसौली एक पहाड़ी छावनी शहर है जो वीकेंड पर घूमने के लिए एक बेस्ट प्लेस बनता है। ये अपने आकर्षण और साहसिक गतिविधियों के अलावा और खूबसूरत रिजॉर्ट और शांति के लिए भी जाना जाता है।

मंडी (Mandi)

खूबसूरत पहाड़ियों और सरल वातावरण से भरा ये हिमाचल का मंडी जिला है। इस जिले कई खूबसूरत जगहें है। यह उन सभी लोगों के लिए एक आदर्श वीकेंड स्पॉट है जो कुछ समय के लिए अपने व्यस्त शहरी से किसी शांत जगह जाना चाहते हैं।

मनाली (Manali)

हिमालय में बसे खूबसूरत मनाली में ओक, देवदार, और देवदार के जंगलों से भरी शानदार घाटियां हैं। यह प्रकृति, अपने साहसिक खेलों और प्राचीन विरासतों का एक पूरा पैकेज है।

ये भी पढ़ें-

RELATED ARTICLES

Most Popular