Thursday, June 1, 2023
Homeपर्यटनTourist places in Himachal: लाहौल-स्पीति में घूमने की खूबसूरत जगह, गर्मियों में...

Tourist places in Himachal: लाहौल-स्पीति में घूमने की खूबसूरत जगह, गर्मियों में आने का करें प्लान

- Advertisement -

India news (इंडिया न्यूज़), Tourist places in Himachal, लाहौल स्पीति: गर्मियों के मौसम लोग अधिकतर ठंडे प्रदेशों में जाना पसंद करते हैं, लेकिन उन्हें ठंडे स्थानों की जानकारी न होने से काफी परेशान हो जाते हैं। कभी-कभी ऐसा होता है कि गर्मी वाले स्थानों पर ही चले जाते हैं। हम आपको आज ऐसी जगह के बारे में बताने वाले हैं जहां पर गर्मी के मौसम ठंड जैसा महसूस होता है। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में कई ऐसी जगहें है जहां पर आप अपनी छुट्टी को स्पेंड कर सकते हो।

रोहतांग पास

रोहतांग को ठंडे स्थानों की श्रेणी में गिना जाता है। यहां पर आप मई से अक्टूबर के महीने में आ सकते हैं। रोहतांग पास को ट्रैकिंग के लिए सबसे बढ़िया जगह है। यहां से आप ऊंची चोटी ग्लेशियर के नजारें देख सकते हैं।

धनकर झील

धनकर झील, धनकर गांव से 45 किमी की दूरी पर स्थित है। हरे-भरे धनकर झील के वातावरण में आपको कई रंग एक साथ नजर आते हैं। हालांकि, गर्मी के मौसम इस झील का पानी भाप बनकर उड़ जाता है उस समय यहां केवल मवेशी ही चरने आते है, लेकिन आप यहां पर आ सकते हैं। यहां का नजारा खूबसूरत दिखता है।

धनकर झील

कुंजुम ला

तिब्‍बती लोग इसे कुंजुम ला के नाम से बुलाते हैं। कुजुम क्षेत्र का सबसे ऊंचा मार्ग है कुंजुम पास। कुंजुम पास कुल्‍लू घाटी को लाहौल-स्‍पीति से जोड़ता है।

कुंजुम ला

कुंजुम ला में आप बारा शिग्‍री ग्‍लेशियर का अद्भुत नज़ारा देख सकते हैं। लाहौल-स्पीति में गर्मी के मौसम में घूमने के लिए ये जगहें काफी प्रसिद्ध हैं।

इसे भी पढ़े- Himachal News: सीएम सुक्खू का बीजेपी पर तंज, बोले- संकट के…

Ashish Mishra
Ashish Mishra
Journalist, India News.
RELATED ARTICLES

Most Popular