Tuesday, March 28, 2023
HomeUncategorizedपुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में पुलिस ने मास्टर माइंड समेत पांच...

पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में पुलिस ने मास्टर माइंड समेत पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

- Advertisement -

इंडिया न्यूज़, Himachal News : पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में पुलिस ने मास्टर माइंड समेत पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार। सीबीआई के आने से पहले ही पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में हिमाचल पुलिस ने बिहार से दो मास्टर माइंड व् साथ में पांच अन्य साथियों को गिरफ्तार किया है। आपको बता दे की इनमे से एक प्रिंटिंग प्रेस का पार्ट टाइम कर्मचारी है। इसी प्रिंटिंग प्रेस में पेपर छापा गया था। इससे पता चलता है की पुलिस भर्ती प्रिंटिंग पेपर यहीं से लीक हुआ था।

police recruitment paper leak case

पेपर लीक के मुख्य अपराधी को बिहार से गिरफ्तार किया गया

पुलिस ने जाँच-पड़ताल करके आरोपियों से पूछताछ की और ये पता लगा लिया की पुलिस भर्ती का पेपर उन्ही ने लीक किया है। इनमे से मुख्य अपराधी को बिहार से गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा की गयी जाँच में पता चला की इन सभी ने पेपर लीक करने में एक दूसरे का साथ दिया है। अपरदियों ने मिलीभगत कर प्रेस से पुलिस भर्ती पेपर को लिक किया।

police recruitment paper leak case

आरोपियों ने प्रेस से किया पेपर लीक

बिहार से पकड़े गए अपरादियों में 40 वर्षीय सुधीर यादव इस काम का मास्टर माइंड था, उसी ने पेपर लीक किया । सुधीर यादव अकबरपुर जिला के नवादा प्रिंटिंग प्रेस में पार्ट टाइम जॉब करता था। गौतम भारती ,गोर लाल यादव के माद्यम से सुबोध सिंह व् भारत यादव, और अरविन्द कुमार के निर्देश पर आगे भेजा गया। दूसरा आरोपी अरविंद कुमार इस काम का मास्टर माइंड बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : जयराम सरकार द्वारा विद्यार्थियों को 41550 रूपये की कीमत वाले डेल कंपनी के लैपटॉप आवंटित, पूरी खबर पढ़ें

Connect With Us : Twitter | Facebook

Sachin
Sachin
Learner , Hardworking , Aquarius hu toh samajh lo kya kya hounga .....
RELATED ARTICLES

Most Popular