Himachal Pradesh : हिमाचल प्रदेश में नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पदभार ग्रहण कर लिया है।जिसके चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के ऑफिस में बधाई देने वालों का हुजूम लगा हुआ है। उन्हें बधाई देने प्रदेश भर से बड़े नेताओं के साथ आम कार्यकर्ता भी पहुंच रहे हैं।इस बीच हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और बेटे विक्रमादित्य सिंह भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को बधाई देने के लिए राज्य सचिवालय पहुंचे।
Himachal Pradesh : CM सुक्खू ने प्रतिभा सिंह को गुलदस्ता देने से रोका!
इसी कड़ी में नए नवेले मुख्यमंत्री सुक्खू को हिमाचल की कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने गुलदस्ता भेंट करना चाहा। तो सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उन्हें रोक दिया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि यह गुलदस्ता मैं आपको भेंट करूंगा। मैं पहला ऐसा मुख्यमंत्री हूं, जो आपको रिपोर्ट करूंगा क्योंकि मैं पार्टी के सदस्य हूं और आप हमारी पार्टी की अध्यक्ष हैं। यह सुनकर हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के चेहरे पर भी मुस्कान आ गई और कमरे में मौजूद लोग भी मुस्कुराते नजर आए।
यह भी पढे: Himachal CM: कौन बनेगा मुख्यमंत्री? हाईकमान तय करेगी मुख्यमंत्री का नाम