India news: (इंडिया न्यूज़), Himachal Weather, हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश के मौसम (Himachal Weather) में एक बार फिर बदलाव देखा जा रहा है। प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के साथ ओलावृष्टि होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, बर्फबारी होने से अटल टनल बंद हो गया है। बागवानी और सेब जैसी फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है। भरमौर-पठानकोट नेशनल हाईवे गुरुवार को बंद रहा। गुरुवार को मंडी में बारिश होने से मंडी बाईपास पर पहाड़ी चट्टनें गिरने से चंड़ीगढ़-मनाली हाईवे पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।
- हिमाचल में बर्फबारी होने से अटल टनल हुआ बंद
- कई मार्गों पर वाहनों का आवागमन हुआ बाधित
- बारिश और बर्फबारी से फसलों को नुकसान
बर्फबारी से फसलों को हुआ नुकसान
हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का येलो जारी किया गया है। प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। चंबा जिले के करैल ग्राम पंचायत में फलदार पौधों और पेड़ों से फूल गिरने से कई बागवानों को भारी नुकसान हुआ है। चुराह विधानसभा क्षेत्र में पहाड़ों से पत्थर गिरने से एक एंबुलेंस सड़क पर पलट गई। वहीं, कई घरों में बारिश का पानी पहुंचने से सामानों को नुकसान हुआ है।
शुक्रवार को भी मौसम खराब रहने की संभावना
अटल टनल रोहतांग, किन्नौर, कुल्लू के जलोड़ी जोत और पांगी-भरमौर की चोटियों पर बर्फबारी हुई है। प्रदेश की राजधानी शिमला में बारिश देखी गई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में शुक्रवार को भी में बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में एक मई तक मौसम में कोई सुधार होने की संभावना नहीं है। जिला सोलन में बारिश होने से फसलों को भारी नुकसान हुआ है।
इसे भी पढ़े- MC Simla election: डिप्टी सीएम ने नगर निगम चुनाव पर दिया बयान, बोले- विधानसभा चुनाव की तरफ इसमें हासिल करेंगे जीत