Wednesday, June 7, 2023
HomeमौसमHimachal weather: हिमाचल में हुआ हिमस्खलन, कई जगहों पर सड़के बंद

Himachal weather: हिमाचल में हुआ हिमस्खलन, कई जगहों पर सड़के बंद

- Advertisement -

India news (इंडिया न्यूज़), Himachal weather, हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल लिया है। प्रदेश में चेतावनी के बीच हिमस्खलन हो रहा है। हिमाचल प्रदेश में चेतावनी के बीच हिमस्खलन का सिलसिला जारी है। अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल से चार किलोमीटर दूर कोकसरक के पास देर रात हिमस्खलन हुआ। जिससे लाहौल-स्पीति का जिला मुख्यालय केलांग के साथ संपर्क टूट गया। हिमस्खलन से अटल टनल रोहतांग के साथ जिले के कई मार्ग बंद हो गए। वहीं, पिछले तीन दिन हुई बारिश और बर्फबारी से प्रदेश की 78 सड़के बंद हो गई हैं। कोकसर में 12 साल बाद डेढ़ फीट बर्फबारी हुई है। बारिश-बर्फबारी होने से प्रदेश में 169 बिजली ट्रांसफार्मर बंद हो गए हैं। इससे प्रदेश के चार जिलों कुल्लू, किन्नौर, लाहौल-स्पीति और चंबा के कई हिस्सों में बिजली सेवा बंद हो गई है।

  • हिमाचल में चेतावनी के बीच हुआ हिमस्खलन
  • प्रदेश की 78 सड़कें बंद
  • 169 बिजली ट्रांसफार्मर बंद

25 अप्रैल तक मौसम खराब रहने की संभावना

हिमाचल प्रदेश में तीन दिन हुई बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि के बाद कई हिस्सों में शुक्रवार को मौसम साफ रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में शनिवार और रविवार को बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। 25 अप्रैल तक इन क्षेत्रों में मौसम खराब रहने की बात कही जा रही है। चार मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में शनिवार से मौसम खुलने के आसार है।

हिमालय के क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लाहौल-स्पीति के साथ हिमालय रेंज में हिमस्खलन होने की चेतावनी दी है। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के कोकसर पंचायत में पिछले तीन दिनों से भारी बर्फबारी देखी गई है। जिससे पहाड़ों और नालों से हिमस्खलन गिर रहा है। प्रदेश की राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में गुरुवार को भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई।

इसे भी पढ़े- Reliance: Reliance को उम्मीद से ज्यादा हुआ फायदा, 19 फीसदी बढ़ा लाभ

Ashish Mishra
Ashish Mishra
Journalist, India News.
RELATED ARTICLES

Most Popular