Tuesday, May 30, 2023
HomeमौसमHimachal Weather: हिमाचल प्रदेश में चार दिन मौसम खराब रहने के आसार,...

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में चार दिन मौसम खराब रहने के आसार, कई जगहों पर ओलावृष्टि होने से भारी नुकसान

- Advertisement -

India news (इंडिया न्यूज़), Himachal Weather, हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश बारिश और बर्फबारी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसी बीच बुधवार को रोहतांग टनल सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। वहीं, कुल्लू और मंडी में ओलावृष्टि होने से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कांगड़ा, मंडी, भुंतर, चंबा में भी बुधवार को बादल छाए रहे और बारिश भी हुई। प्रदेश की राजधानी शिमला में बादल छाए और हल्की धूप भी निकली रही। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में गुरुवार को बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। प्रदेश में 30 अप्रैल तक मौसम खराब रहने के आसार है।

  • हिमाचल प्रदेश में चार दिन खराब रहेगा मौसम
  • प्रदेश में जारी किया गया है बारिश और ओलावृष्टि
  • 30 अप्रैल तक मौसम रहेगा खराब

बारिश और ओलावृष्टि हो फसलों को नुकसान

प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने से बागवानों और किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। सेब और मटर की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। ढालपुर में तेज आंधी चलने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, मंडी के कई हिस्सों में बारिश भी हुई। मंडी, बल्ह, सुंदरनगर, सराज, नाचन सहित जिले में मूसलाधार बारिश होने से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में बुधवार को मौसम साफ रहा।

प्रदेश के हिस्सों में तापमान

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिलें में बुधवार को अधिकतम तापमान 34.8, हमीरपुर 32.1, बिलासपुर 32.0, कांगड़ा 30.2, शिमला 21.1, धर्मशाला 26.0, मंडी 29.3, डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, प्रदेश की राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 11.0, धर्मशाला 8.2, मंडी 12.2, हमीरपुर 13.6, बिलासपुर 17.0 सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़े- Coronavirus in Himachal: हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे में 198 कोरोना के नए मामले, 4,207 लोगों का हुआ कोरोना टेस्ट

Ashish Mishra
Ashish Mishra
Journalist, India News.
RELATED ARTICLES

Most Popular