Tuesday, May 30, 2023
HomeमौसमHimachal weather: हिमाचल में बारिश और बर्फबारी से फसलों को भारी नुकसान,...

Himachal weather: हिमाचल में बारिश और बर्फबारी से फसलों को भारी नुकसान, प्रदेश में कई सड़कें बंद

- Advertisement -

India news (इंडिया न्यूज़), Himachal weather, शिमला: हिमाचल में बारिश और बर्फबारी के लिए येलो-अलर्ट जारी किया गया था। प्रदेश में बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि से काफी नुकसान हुआ है। इस दौरान लाहौल में दस और पांगी में एक जगह हिमस्खलन हो गया। मैदानी इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि होने से गेहूं, मटर, खुमानी, प्लम, आड़ू और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी से सेब की फसलों को भारी नुकसान हो गया। वहीं, सोलन में बुधवार को बिजली गिरने से तीन मंजिला इमारत आग लग गई।

  • हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी से फसलों को हुआ नुकसान
  • सेब की फसलों को भारी नुकसान
  • प्रदेश में 63 सड़कें हुई बंद
  • 24 अप्रैल तक मौसम खराब रहने की संभावना

बिजली आपूर्ति हुई बाधित

प्रदेश में बारिश और बर्फबारी से बिजली सेवा बाधित हो गई है। वहीं, गुरुवार शाम तक प्रदेश में 63 सड़कें, 142 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हो गए। तापमान में गिरावट होने से ठंड का सामना करना पड़ रहा है। चंबा में दीवार गिरने से दो वाहन दब गए और पत्थर लगने से एक महिला के खायल होने की बात कही गई है। बारिश होने से कई घरों में पानी भी भर गया है। लाहौल में हिमखंड गिरने से चंद्रा नदी का बहाव कुछ समय के लिए रुक गया।

प्रदेश में बर्फबारी का येलो अलर्ट

प्रदेश की राजधानी शिमला में तेज बारिश हुई। प्रदेश में शुक्रवार को भी बारिश और बर्फबारी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया। वहीं, 24 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम खराब रहने की संभावना जताई जा रही है। बर्फबारी के कारण पांगी का संपर्क लाहौल के साथ-साथ कुल्लू-मनाली से बंद हो गया है। जनजातीय क्षेत्र पांगी की फिंडरू पंचायत के फिंडपार नाले में हिमस्खलन होने से गांवों को पेयजल आपूर्ति करने वाली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है।

इसे भी पढ़े- President Droupadi murmu: मशोबरा स्थित ‘राष्ट्रपति निवास’ को खोलने की हुई आधिकारिक घोषणा

Ashish Mishra
Ashish Mishra
Journalist, India News.
RELATED ARTICLES

Most Popular