Tuesday, May 30, 2023
HomeमौसमHimachal Weather: प्रदेश में मौसम बदल रहें है आपने कई रंग, जहां...

Himachal Weather: प्रदेश में मौसम बदल रहें है आपने कई रंग, जहां कई जगहों पर बर्फबारी और बारिश के चलते किया गया हैं येलो अलर्ट जारी

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Himachal Weather:  हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से मौसम आपना मिजाज़ बदल रहे है। ऐसे में मौसम के कई रंग देखने को मिले गुरुवार को, जहां ऊंची चोटियों पर बर्फबारी और राजधानी शिमला में हल्की बारिश हुई। वहीं गुरुवार को ऊना में अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज हुआ। हालांकि शुक्रवार और शनिवार को भी मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों के कई भागों में मौसम खराब रहने की संभावना है। वहीं 21 मई तक मैदानी जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है। जिसके बाद पूरे प्रदेश में फिर से 22 मई को बारिश की संभावना है। वहीं इसके चलते प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

शुक्रवार और शनिवार को भी हो सकती हैं बारिश

गुरुवार को जनजातीय क्षेत्र लाहौल में मौसम खराब रहा। बता दें दोपहर को करीब 3:00 से चंद्राघाटी के लेकर उदयपुर तक बारिश हुई। वहीं ऊंची चोटियों में बर्फबारी और बारिश होने से घाटी के तापमान में कमी दर्ज हुई है। जहां बाहर से आएं हुए टूरिस्टों ने लाहौल के टूरिज़्म जगहं पर बर्फ से खुब मस्ती की। बता दें मौसम विभीग ने शुक्रवार और शनिवार को शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में बारिश के आसार जताए हैं।

ये भी पढ़ें- Beer Side Effects: बीयर के साथ गलती से बी न करें इन चीजों का सेवन, इन बड़ी बीमारियों का हो सकता है खतरा

RELATED ARTICLES

Most Popular