Friday, June 2, 2023
HomeमौसमHimachal Weather: रविवार को मौसम के कई रंग देखने को मिले, कही...

Himachal Weather: रविवार को मौसम के कई रंग देखने को मिले, कही बर्फबारी तो कही अंधड़ के चलते किया येलो अलर्ट जारी

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया गया है। क्योंकि 18 मई तक मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में बारिश और ओलावृष्टि होगी। वहीं रविवार को भी प्रदेश में मौसम ने कई रंग दिखाए। जैसे पांगी में ताजा बर्फबारी हुई, शिमला में अंधड़ चला। जिसके बाद ऊना में अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार रिकॉर्ड हुआ।

शहर का मौसम साफ रहा

वहीं 4 मैदानी जिलों में मौसम साफ बना रहने से पारा और चढ़ने का पूर्वानुमान है। बता दें पांगी की चोटियों पर 12.07 सेंटीमीटर बर्फबारी रविवार को रिकॉर्ड हुई। साथ में शनिवार रात और रविवार सुबह शिमला में तेज अंधड़ के साथ बूंदाबांदी हुई। जिसके बाद करीब 10:00 बजे सुबह शहर का मौसम साफ हुआ।

प्रदेश के हिस्सों में तापमान

प्रदेश में मौसम में धूप निकलने से तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। प्रदेश के ऊना में अधिकतम तापमान 39.5, शिमला 26.4, सुंदरनगर 33.9, भुंतर 29.7, कल्पा 21.2, धर्मशाला 30.2, ऊना 39.5, नाहन 33.5, केलांग 13.3, सोलन 33.0, कांगड़ा 34.5, मंडी 35.4, बिलासपुर 36.0, हमीरपुर 37.0, चंबा 34.6, डलहौजी 22.0,जुब्बड़हट्टी 29.9, कुफरी 21.1, कुकुमसेरी 15.1, नारकंडा 20.8, रिकांगपिओ 27.7 और धौलाकुआं में 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें- Heat Stroke Treatment: अपने अपको बचाए गर्मियों में हीट स्ट्रोक से, इससे बचने के लिए खाएं ये 5 फूड्स

RELATED ARTICLES

Most Popular