Wednesday, June 7, 2023
HomeमौसमHimachal Weather: हिमाचल प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, जानें कब...

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, जानें कब तक खराब रहेगा मौसम

- Advertisement -

India news (इंडिया न्यूज़), Himachal Weather, हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के बीच मंगलवार को मौसम साफ रहने की संभावना है। प्रदेश में बुधवार से बारिश और ओलावृष्टि से के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में 26 और 28 अप्रैल तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। प्रदेश में बीते दिन सोमवार को धूप खिली रही। प्रदेश के ऊना जिले में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 26 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव हो सकता है। 26 से 28 अप्रैल तक बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।

  • प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
  • 26 और 28 अप्रैल तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान
  • प्रदेश के ऊना में दर्ज किया गया अधिकतम तापमान
  • पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से होगा मौसम में बदलाव

अधिकतम तापमान में हुई बढ़ोत्तरी

प्रदेश में सोमवार को धूप निकलने से बढ़ोत्तरी में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। इस दिन प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। वहीं, रविवार रात में भी प्रदेश का मौसम साफ रहा। प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश के हिस्सों तापमान की स्थिति

बीते दिनों प्रदेश में हुई बर्फबारी के चलते रविवार रात को केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस 1.9, कुकुमसेरी में 0.1, कल्पा में 3.4, मनाली में 5.8, शिमला में 11.4, धर्मशाला में 14.2 और नाहन में 16.8 डिग्री सेंल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के ऊना जिले में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़े- MC Shimla Elections: नगर निगम चुनाव की तैयारियों में जयराम ठाकुर, सुरेश कश्यप और राजीव बिंदल ने अलग-अलग वार्ड में किया नुक्कड़ सभा का आयोजन

Ashish Mishra
Ashish Mishra
Journalist, India News.
RELATED ARTICLES

Most Popular