Thursday, June 1, 2023
HomeमौसमHimachal Weather: मौसम ने फिर से बदली करवट, देखने को मिले कई...

Himachal Weather: मौसम ने फिर से बदली करवट, देखने को मिले कई रंग

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया गया है। क्योंकि 19 मई तक मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में बारिश और ओलावृष्टि होगी। वहीं सोमवार को मौसम विभाग के येलो अलर्ट के बीच  प्रदेश भर में धूप खिली। जहां ऊना में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हालांकि  प्रदेश में मौसम ने कई रंग देखने को मिले। जैसे पांगी में ताजा बर्फबारी हुई, शिमला में अंधड़ चला। जिसके बाद ऊना में अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार रिकॉर्ड हुआ।

शहर का मौसम साफ रहा

वहीं 4 मैदानी जिलों में मौसम साफ बना रहने से पारा और चढ़ने का पूर्वानुमान है। बता दें पांगी की चोटियों पर 12.07 सेंटीमीटर बर्फबारी सोमवार को रिकॉर्ड हुई। साथ में सोमवार को शिमला में तेज अंधड़ के साथ  हुई हल्की बारिश। जिसके बाद करीब सुबह 10:00 बजे के बाद शहर का मौसम साफ हो गया।

प्रदेश के हिस्सों में तापमान

प्रदेश में मौसम में धूप निकलने से तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। प्रदेश के ऊना में अधिकतम तापमान 39.5, शिमला 26.4, सुंदरनगर 33.9, भुंतर 29.7, कल्पा 21.2, धर्मशाला 30.2, ऊना 39.5, नाहन 33.5, केलांग 13.3, सोलन 33.0, कांगड़ा 34.5, मंडी 35.4, बिलासपुर 36.0, हमीरपुर 37.0, चंबा 34.6, डलहौजी 22.0,जुब्बड़हट्टी 29.9, कुफरी 21.1, कुकुमसेरी 15.1, नारकंडा 20.8, रिकांगपिओ 27.7 और धौलाकुआं में 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें- Zara Hatke Zara Bachke: Zara Hatke Zara Bachke के ट्रेलर लॉन्च में सारा-विक्की ने अनोखे अंदाज में ली एंट्री, अपने धांसू डांस से फैंस का जीता दिल

RELATED ARTICLES

Most Popular