India News (इंडिया न्यूज़), Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में मौसाम ने एक बार फिर से बदला अपना मिजाज़। हालांकि आज यानी गुरुवार को प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों के कुछ भागों में बारिश और आंधी की संभावना है। जिस वजह से मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी कर दिया हैं। जानकरी के अनुसार प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का ये दौर शनिवार तक रह सकता है। वहीं मौसम विभाग ने किसानों और पर्यटकों के लिए जारी किया एजवायजरी।
इतना रहेगा शिमला का न्यूनतम और अधिकतम तापमान
वहीं मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार शिमला शहर में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बता दें इसके साथ ही साथ इन जगाहों पर भी सुंदरनगर में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, उना में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस, केलांग में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस, चंबा में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं लाहौल-स्पीति में कल हुई बर्फबारी के बाद, राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीमा सड़क संगठन ने बर्फ हटाने का अभियान शुरु किया।
ये भी पढ़ें- Benefits Of Lemon Drink: गर्मियों में नींबू पानी पीने से मिलेंगे आपको कई फायदे, जानिए क्या हैं इससे मिलने वाले फायदे